घर में रखे हुए आभूषण चोर ले गए।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ही रात में चोरों ने ताबड़तोड़ दो गांवों के पांच घरों में घुस कर एक लाख की नगदी सहित बीस लाख के जेवरात चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है । पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। ग्राम पूरे बनई मजरे डेला गांव में शुक्रवार की रात घर के पीछे से विजय कुमार के घर में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख की नगदी, छह लाख के जेवर और निर्मला के घर से दो लाख के जेवर और 500 नगद और कुसुमा के घर से तीन हजार की नगदी और डेढ लाख के जेवर और तीन हजार की नगदी उठा ले गए।
ये भी पढ़ें - फिर साथ आएंगे भाजपा और सुभासपा: पूर्वांचल के लिए अहम होगा गठजोड़, दो सीटों पर बन सकती है बात, अगले महीने एलान!
ये भी पढ़ें - 100 रुपये में जुड़वा सकेंगे बिजली कनेक्शन: UP पावर कॉरपोरेशन का तोहफा, पहले जमा करना होता था बकाए का 25 फीसदी
उसके बाद बेखौफ चोरों ने लैलहा मजरे डीह में धावा बोला। सबसे पहले पवन कुमार के घर में दाखिल होकर 250 ग्राम सोना और दो किलो चांदी और 80 हजार रूपए नगद उठा ले गये। उसके बाद 250 ग्राम चांदी के जेवर और आठ हजार की नगदी उठा ले गये जब सुबह लोग उठे तो कमरों के ताले टूटे पडे़ थे और अंदर जाकर देखा तो सोने चांदी के जेवर गायब थे।
एक ही रात में दो गांवों के पांच घरों में चोरी की वारदात से लोगों में दहशत मच गई। पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया की मामला दर्ज करके चोरों की तलाश की जा रही है।