फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता शिवपाल यादव बोले, ओवैसी अच्छे कैंडिडेट बताएं, हम राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कर टिकट दिलवा देंगे

Sat, 03 Feb 2024 09:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम अच्छे कैंडिडेट को टिकट देंगे। ओवैसी अच्छा कैंडिडेट बताएं हम सिफारिश कर टिकट दिलवा देंगे।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राज्यसभा अच्छे प्रत्याशी का नाम बताएं, उसे टिकट देने के लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात करेंगे। शिवपाल, ओवैसी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यक सपा के लिए सिर्फ दरी बिछाने का काम करेंगे। शिवपाल ने कहा कि वह ओवैसी का काफी सम्मान करते हैं। कोई उचित नाम हो तो वह सुझा सकते हैं।

विज्ञापन


लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बजट सत्र में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के 17 करोड़ मुसलमान गुस्से में हैं। सरकार अपनी नीतियों के आधार पर मुस्लिमों को हाशिए पर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि 17 करोड़ नागरिकों के मन में अविश्वास पैदा करना घातक है। ओवैसी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में कहा, ऐसा लगता है कि पीएम मोदी, लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री नहीं, पुजारी या सम्राट बन चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें