समाजवादी सेकुलर मोर्चा के गठन के बाद शिवपाल सिंह यादव मिशन 2019 पर निकल पड़े हैं। इस कड़ी में वो फैजाबाद पहुंचे और बहुजन क्रांति मोर्चा की रैली में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि वो पहले भी कह चुके हैं कि एक समान विचारधारा वाले दलों को साथ लाएंगे और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। शिवपाल ने कहा कि हमने मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को ऑफर दिया था।
शिवपाल के अनुसार, मुलायम जहां से भी और जिस भी दल से लड़ेंगे उनका समर्थन करेंगे। माना जा रहा है शिवपाल, सपा की फैजाबाद इकाई मे सेंध लगा सकते हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को अपने साथ मिला सकते हैं।
शिवपाल ने दावा किया था कि पूर्व विधायक व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का उनको समर्थन प्राप्त है।