फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी ने कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए अपनाया नया तरीका

Sun, 16 Sep 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सम्मिलित व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सामान्य चयन प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा रविवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के नौ जिलों के 266 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसके तहत परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले रैंडम आधार पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

कक्ष निरीक्षक को किस कक्ष में ड्यूटी देनी है, यह परीक्षा शुरू होने के पहले ही उसे पता चल पाएगा। पूर्व की चयन प्रतियोगिताओं में कतिपय स्थानों से इस तरह की खबरें मीडिया में आई थीं कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने में भी गड़बड़ी की जाती है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए यह फैसला किया गया है। आयोग ने इस संबंध में सभी केंद्राध्यक्षों व संबंधित अधिकारियों को शनिवार को ही निर्देशित किया है। पालीवाल ने बताया कि कुल 694 पदों के लिए 3,37,395 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। दो पालियों में यह परीक्षा हो रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें