फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा के दोबारा अध्यक्ष बने शिवपाल : राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में मुलायम के नजदीकियों को तवज्जो

Wed, 15 Sep 2021 01:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रसपा की राष्ट्रीय कार्यपरिषद की मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में शिवपाल सिंह यादव को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसपा की राष्ट्रीय कार्यपरिषद की मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में शिवपाल सिंह यादव को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नजदीकियों को तवज्जो दी गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में गाजीपुर निवासी पूर्व मंत्री सैय्यद शादाब फातिमा व मेरठ के चौधरी रिछपाल सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। अब तक प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे बरेली के वीरपाल सिंह को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चुना गया है। शिवपाल सिंह के बेटे आदित्य यादव अंकुर, इटावा के राम नरेश यादव, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हीरालाल यादव के बेटे रामसिंह यादव, पूर्व मंत्री चौधरी जगवीर सिंह गुर्जर और पूर्व आईएएस अफसर चक्रपाणि यादव को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया है।

हर्षवर्धन अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है। राष्ट्रीय कार्यकारी समिति ने संकल्प लिया है कि किसानों, मजदूरों, छात्रों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, रामबाबू, संगीता यादव व मो. सऊद आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें