फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे दिल वाले हैं पीएम नरेंद्र मोदी: शिवपाल

Sun, 09 Nov 2014 07:58 AM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वाराणसी के गांव जयापुर को गोद लिए जाने पर कहा कि पीएम मोदी छोटे दिल वाले इंसान हैं, उन्होंने सिर्फ एक गांव को गोद लिया।
विज्ञापन


शिवपाल के अनुसार मोदी सिर्फ काम करने का दिखावा कर रहे हैं। गौरतलब है कि सपा ने पहले भी इस योजना की निंदा की थी। सपा ने मोदी की स्वच्छ भारत अभियान को भी बेकार कर दिया था और कहा था कि एक दिन सफाई कर देने से पूरे देश की सफाई नहीं हो जाएगी।

इसके अलाव शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की सभी सड़कों को इसी महीने गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य सड़क निधि से कराए जा रहे कामों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को भी कहा।
विज्ञापन


सत्यापन के लिए अफसर मौके पर जाएं और गड़बड़ी मिलने पर फौरन रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा की लापरवाही मिलने पर संबंधित अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अफसरों को केंद्र से पैसा लाने का दिया निर्देश

शिवपाल ने अधिकारियों से कहा कि 15 दिसंबर तक चालू वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कामों के लिए बजट के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव के लिए भारत सरकार से काफी कम धनराशि मिलने पर चिंता जताई। अफसरों को निर्देश दिया कि केंद्र से और धनराशि प्राप्त करने के लिए लगातार कोशिश करें।

प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने बताया कि वर्ष 2014-15 में राज्य सड़क निधि से 2,400 करोड़ रुपये की लागत से मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, विशेष मरम्मत व नवीनीकरण की कार्ययोजना समिति ने अनुमोदित की। इस निधि से इस वर्ष लगभग 6,000 किलोमीटर मार्गों का नवीनीकरण के 270 अधूरे कामों को पूरा कराया जाना प्रस्तावित है। अब तक 4,100 किलोमीटर लंबाई में मार्गों का नवीनीकरण पूरा हो चुका है।

पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता (विकास) व विभागाध्यक्ष एके गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2013-14 में 5,495 किलोमीटर मार्गों का नवीनीकरण कराया गया। 433 किलोमीटर लंबाई में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के 78 कार्य और 1,447 किलोमीटर लंबाई में विशेष मरम्मत के लिए 372 नए कार्य मंजूर किए गए। बैठक में राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, सचिव डॉ. हरिओम भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें