फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने फैलाया द्वेष, कार्रवाई करे आयोग: कांग्रेस

Wed, 16 Apr 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव व पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने मोदी के एक बयान पर घेरते हुए कहा है कि मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


अहमद ने कहा कि मोदी ने सोमवार को कहा था कि केंद्र सरकार ने दलितों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया और उनकी हालत मुसलमानों से गई गुजरी है।

इस प्रकार का बयान दो समुदायों में विद्वेष पैदा करता है। शकील ने चुनाव आयोग से नरेंद्र मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा, भाजपा आज मोदी पार्टी बनकर रह गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके खिलाफ बोलने से घबराते हैं।

भाजपा के हैं दो रूप

कांग्रेस महासचिव व पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने और अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात करते हैं तो कुछ नहीं।

पर यही काम कांग्रेस या अन्य पार्टियां करती हैं तो वे शोर मचाने लग जाते हैं। अहमद ने भाजपा पर मुस्लिम तुष्टिकरण की तोहमत लगाई जाती है।

राजनाथ और धर्मगुरुओं की मुलाकात पर जमकर बोले शकील

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह आरोप सोमवार शाम भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना कल्बे जव्वाद और मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली से मुलाकात के बाद मंगलवार को लगाए।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में शकील अहमद ने कहा, भाजपा अध्यक्ष ने दोनों मुस्लिम धर्मगुरुओं से चुनाव में सहयोग मांगा है।

वहीं, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उनसे मुसलमानों की समस्याओं के निदान की मांग की है।

बताते चलें कि राजनाथ सिंह ने इन धर्मगुरुओं से मिलकर भाजपा की जीत की दुआ मांगी थी। इन दोनों की मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

नीरज बोरा भी कसा तंज

तीसरे मोर्चे व चौथे मोर्चे के गठन के प्रश्न पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब देश में दो पार्टियां एक दूसरे का खुलकर समर्थन नहीं कर सकतीं तो तीसरे मोर्चे की सरकार कैसे बन पाएगी?

शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा के पार्टी छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा, चुनाव के समय इस तरह आने-जाने वाले लोग हर पार्टी में मिल जाएंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पद से हाल ही में नीरज बोरा ने इस्तीफा दे दिया था।

नीरज का कहना था कि वह कांग्रेस इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि उनका यहां मन भर गया है। उन्होंने राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए, उन्हें ही अपना वोट देने का ऐलान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें