दूसरे जनपद से आए सात मरीज निकले पॉजिटिव। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
झांसी व उन्नाव समेत कुछ अन्य जिलों से इलाज के लिए कमांड अस्पताल आए सात लोगों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।
रविवार को अस्पताल में संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ कार्यालय की टीम मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है।
बताया जा रहा है कि संक्रमित लोग जवान और उनके परिवार के सदस्य हैं। फिलहाल सभी संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 4 की एक छात्रा में कोरोना के लक्षण मिले।
कोरोना की आशंका पर कमांड अस्पताल आई थीं। जहां जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग उसकी ट्रेवल हिस्ट्री खोज रहा है।
परिवार के लोगों का कहना है कि दो माह में कोई भी सदस्य शहर से बाहर नहीं गया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा को कोरोना के लक्षण काफी माइल्ड हैं। छात्रा के परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोविड टेस्ट कराया गया है।