फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव, कल हुई थी जांच

Sat, 11 Dec 2021 12:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। वह घर पर ही क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। शुक्रवार को देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है और वह घर पर ही क्वारंटीन हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों की शुक्रवार को कोरोना जांच कराई गई। इसमें पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने दोबारा कोरोना जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को बलरामपुर में कार्यक्रम है। इसके लिए वह पहले लखनऊ आएंगे। ऐसे में वीवीआईपी ड्यूटी करने वाले पुलिस-प्रशासन समेत अन्य महकमों के अधिकारियों की शुक्रवार को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। देर शाम रिपोर्ट आई तो पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर पॉजिटिव पाए गए। हालांकि पुलिस आयुक्त का कहना है कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके भीतर कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं। इस वजह से रिपोर्ट की पुष्टि के लिए उन्होंने दोबारा करोना की जांच कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें