फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जीवाड़ा कर दिवंगत एसडीएम की पत्नी की जमीन बेचने के मामले में महिला की तलाश

विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर दिवंगत एसडीएम की पत्नी की जमीन बेचने के मामले में महिला की तलाश
विज्ञापन
लखनऊ। फर्जीवाड़ा कर दिवंगत एसडीएम की पत्नी योगिता देवी वर्मा की जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब उस फर्जी महिला की तलाश कर रही है, जिसे रजिस्ट्री के समय खड़ा किया गया था। मामले में योगिता की ओर से सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन



योगिता के मुताबिक उनके पति उत्तराखंड में एसडीएम थे। इसी दौरान कैंसर के कारण 25 जनवरी 2014 को उनका देहांत हो गया था। योगिता ने वर्ष 2007 में घसीटे से जमीन खरीदी थी। बाउंड्री भी कराई थी। आरोप है कि एक फरवरी 2024 को दीपक पाल ने किसी फर्जी महिला को योगिता देवी वर्मा बनाकर उनकी जमीन बेच दी।

इसमें शैलेंद्र कुमार और कौशल सिंह ने गवाही दी थी। बाद में दीपक पाल ने जमीन का विक्रय पत्र नीरज शुक्ला के नाम कर दिया। नीरज शुक्ला ने रतीश कुमार के नाम रजिस्ट्री कर दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ डीएम से शिकायत की। इसके बाद केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें