फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से करते हैं सफर तो कृपया ध्यान दें! बदलें समय पर चलेंगी 90 गाड़ियां

Mon, 01 Jul 2019 03:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन की 90 ट्रेनों की टाइमिंग एक जुलाई से बदल गई है। इसमें लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल जहां 15 मिनट पहले रात 10 बजे जंक्शन से रवाना होगी, वहीं शताब्दी एक्सप्रेस पांच मिनट की देरी से लखनऊ आएगी। ऐसे ही बाघ एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस भी बदले समय सारिणी के मुताबिक चलेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से नई समय सारिणी जारी की जा चुकी है। इसमें दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 12.45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी, जबकि दिल्ली से आने वाली 12230 लखनऊ मेल सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में 12229 लखनऊ मेल दिल्ली के लिए रात 10 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसी क्रम में दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। दिल्ली से अयोध्या जाने वाली 14206 दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन पर 3:35 बजे पहुंचेगी। वहीं लखनऊ जंक्शन की 22453 राजरानी एक्सप्रेस दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी, जहां से 22454 राजरानी एक्सप्रेस दोपहर 3.05 बजे रवाना होगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसी क्रम में 15044 काठगोदाम  शाम 7.25 बजे आएगी और 13020 बाघ एक्सप्रेस सुबह 5.50 बजे चारबाग पहुंचेगी। 12231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस रात 10:25 बजे लखनऊ से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके अतिरिक्त पद्मावत एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, बेगमपुरा, कुंभ, उपासना, पंजाब मेल, हमसफर, काशी विश्वनाथ, अवध आसाम, चंडीगढ़, कुशीनगर एक्सप्रेस भी बदले हुए समय से चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें