फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBSP: मुंबई में सुभासपा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, राजभर का ऐलान- महाराष्ट्र में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Fri, 23 Aug 2024 11:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 48 प्रतिशत उत्तर भारतीय निवासी मजबूत दखल रखते हैं। इसके बावजूद राजनीति में उनकी भागीदारी नहीं हो पाई है। अब उत्तर भारतीयों की ताकत को सुभासपा के साथ जोड़ा जाए।
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई स्थित भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह में बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण राजनैतिक और सांगठनिक फैसले लिए गए। पार्टी ने बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया। साथ ही, पार्टी ने संगठन को चुस्त करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई सांगठनिक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 48 प्रतिशत उत्तर भारतीय निवासी मजबूत दखल रखते हैं। इसके बावजूद राजनीति में उनकी भागीदारी नहीं हो पाई है। उन्हें वोट दिलाने के लिए रखा जाता है, लेकिन विधानसभा और लोकसभा में भागीदारी नहीं दी जाती है। अब उत्तर भारतीयों की ताकत को सुभासपा के साथ जोड़ा जाए। वहीं सपा-बसपा सहित विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये केवल दलित-पिछड़ों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकते हैं। जब उन्हें हक देने की बात आती है तो पीछे हट जाते हैं। उच्चतम न्यायालय ने अति दलितों, अति पिछड़ों, वंचित वर्गों को आरक्षण देने की वकालत की है। सुभासपा न्यायालय के फैसले के साथ है।

कई राज्यों में लड़ेंगे चुनाव
पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि अधिवेशन में तय हुआ कि प्रत्येक महीने की एक तारीख को प्रदेश (पूर्वांचल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड और मध्यांचल) की बैठक होगी। वहीं 5 तारीख को जिला स्तरीय संगठन की बैठक होगी। प्रत्येक महीने की 10 तारीख को विधानसभा क्षेत्र स्तर की बैठक होगी। प्रत्येक माह 17 तारीख से 27 तारीख तक जन चौपाल कार्यक्रम होगा। इससे पहले समस्त विंगों के पदाधिकारी गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। वहीं 15 सितंबर को गाजियाबाद में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। अधिवेशन में जिले का संगठन संरचना का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा
राजमति निषाद- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला विंग
लक्ष्मी राजभर – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला विंग
बल्ली चौधरी- राष्ट्रीय सचिव
मो.जुबेर- राष्ट्रीय सचिव
राजू पंडित- राष्ट्रीय सचिव
रितेश राम- प्रदेश अध्यक्ष, दलित मोर्चा
राम दहीन पासवान- प्रदेश अध्यक्ष, अति दलित मोर्चा
संजय चौहान- प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा
आनंद तिवारी- प्रदेश प्रवक्ता
अमरजीत बिंद- प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्वांचल
राकेश गोंड- प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल एससी-एसटी
मो.बाबर गाजी- प्रदेश उपाध्यक्ष

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें