आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से अयोध्या प्रांत अध्यक्ष अनिल राजवंशी ने इरम रिजवी को लखनऊ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इरम लंबे समय से संगठन से जुड़ी हैं और विभिन्न पदों पर भी रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि लखनऊ के लोगों के लिए काम करने और पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से काम करूंगी।
अयोध्या प्रांत अध्यक्ष अनिल राजवंशी वे प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि इरम की नियुक्ति से संगठन को लखनऊ में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।