फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का खुलासा, पुलिस बोली- 13 लाख हमें दो, लूट की बात स्वीकार करो, नहीं तो तीनों को मार डालेंगे

Tue, 29 Oct 2019 11:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मृतक सत्य प्रकाश शुक्ल व अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूको बैंक मैनेजर से हुई 26 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस टॉर्चर से पिता की मौत होने का दावा करने वाले राहुल ने कहा कि पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर खूब उत्पात मचाया।

विज्ञापन


पुलिस थाने लाकर उन पर खासा दबाव बना रही थी। पिता की पिटाई में शामिल पुलिस कर्मी उन पर 13 लाख रुपये देने का दबाव डाल रहे थे। बोल रहे थे कि 13 लाख रुपये देकर लूट की घटना को स्वीकार कर लो, नहीं तो तीनों को मार डालेंगे। कहा- थाने में पिता की हालत बिगड़ने पर उसने फोन से घर पर जानकारी दी।

ये है पूरा मामला
दरअसल, अमेठी के पीपरपुर क्षेत्र में पिछले दिनों यूको बैंक के मैनेजर से दिनदहाड़े 26 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पीपरपुर थाने की पुलिस व क्राइम ब्रांच ने इसी मामले में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के बिराहिनपुर गांव के ऑटो पार्ट्स व्यवसायी सत्य प्रकाश शुक्ल (52) के घर दबिश दी।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर घर से सत्य प्रकाश व उनके बेटे राहुल व साहिल को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। वहां पुलिस ने सत्य प्रकाश को उसके बेटों के सामने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

परिवार ने कहा- पुलिस ने टॉर्चर के बाद जहर खिलाकर मार दिया

मृतक व्यवसायी का परिवार। - फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले घर में उत्पात मचाया। फिर थाने में सत्य प्रकाश को टॉर्चर करने के बाद जहर खिला दिया। लोगों ने अस्पताल में ही हंगामा किया। मौके पर पहुंचीं सुल्तानपुर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने लोगों को समझाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी ने दी सफाई कहा- हिरासत में नहीं हुई मौत, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
एसपी अमेठी डॉ. ख्याति गर्ग ने पीपरपुर थाने में हुई सत्य प्रकाश की मौत को पुलिस हिरासत में मानने से इंकार कर दिया। एपी ने कहा कि पुलिस के बुलाने पर सत्य प्रकाश अपने दोनों बेटों के साथ आया था। थाने में उससे पूछताछ शुरू होती इसके पहले ही उसकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह इन्हौना चौकी में हुई मामले में भी जांच प्रक्रियाधीन है। वहीं, डीएम अमेठी प्रशांत शर्मा ने देर शाम मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

शिक्षित है परिवार, बेटा कर रहा एमटेक

अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
सत्य प्रकाश शुक्ल का परिवार शिक्षित है। उनके भाई ओम प्रकाश शुक्ल शिक्षक हैं। सत्य प्रकाश के परिवार में पत्नी नीलम के साथ ही मां आशा और दो बेटे और एक बेटी है। बेटों में राहुल एमटेक कर रहा है। जबकि छोटा बेटा साहिल दुकान पर बैठता है। पिता ने बेटी प्रियंका की शादी कर दी है।

घर पर पीएसी व पुलिस तैनात
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बिराहिनपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश शुक्ल का बाबूगंज बाजार में मकान है। इसी मकान में सत्य प्रकाश शुक्ल ने यूको बैंक को किराए पर कमरा दे रखा है। सत्य प्रकाश शुक्ल परिवार के साथ बिराहिनपुर गांव के अपने पुश्तैनी मकान में रहते थे।

परिवारीजनों के अनुसार मंगलवार की भोर में पुलिस कर्मी जब उनके घर पहुंचे तो फावड़े से जमीन की खोदाई करने लगे। पुलिस कर्मियों से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसी घर में लूट का रुपया दबा कर रखा गया है। सत्य प्रकाश की मौत के बाद पीएसी के साथ ही पुलिस तैनात की गई है।

दो माह के भीतर पुलिस हिरासत में दूसरी मौत

जिला अस्पताल में शोकाकुल मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
भादर के यूको बैंक मैनेजर से हुई 26 लाख की लूट में मुखबिरी करने के आरोपी की मंगलवार सुबह पुलिस कस्टडी में हुई मौत जिले में पहला मामला नहीं है। इसके पहले करीब दो माह पहले जिले के शिवरतनगंज थाने की इन्हौना चौकी में ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है।

इसके पहले 25 अगस्त को शिवरतनगंज थाने की इन्हौना चौकी में भी कथित तौर पर चोरी के आरोपी रामऔतार निवासी भिखारीपुर मजरे पन्हौना की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। सत्य प्रकाश के परिवारीजनों की तरह राम औतार के परिवारीजनों ने भी पुलिस की प्रताड़ना को मौत का कारण बताया था।

पोस्टमॉर्टम में जहर की पुष्टि

पुलिस को मामले की जानकारी देता मृतक व्यवसायी का भाई ओमप्रकाश शुक्ला। - फोटो : amar ujala
पुलिस अभिरक्षा में हुई व्यवसायी की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि तीन चिकित्सकों के पैनल में चिकित्सक सीएल रस्तोगी, डॉ. विष्णु प्रसाद और डॉ. राजेश मिश्रा शामिल थे। पोस्टमॉर्टम में सत्य प्रकाश शुक्ल के खाने की थैली में जहर पाया गया है। उन्होंने बताया कि व्यवसायी की मौत जहर से हुई है। पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही फोटोग्राफी भी कराई गई है।

दो माह के भीतर पुलिस हिरासत में दूसरी मौत
भादर के यूको बैंक मैनेजर से हुई 26 लाख की लूट में मुखबिरी करने के आरोपी की मंगलवार सुबह पुलिस कस्टडी में हुई मौत जिले में पहला मामला नहीं है। इसके पहले करीब दो माह पहले जिले के शिवरतनगंज थाने की इन्हौना चौकी में ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है।

इसके पहले 25 अगस्त को शिवरतनगंज थाने की इन्हौना चौकी में भी कथित तौर पर चोरी के आरोपी रामऔतार निवासी भिखारीपुर मजरे पन्हौना की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। सत्य प्रकाश के परिवारीजनों की तरह राम औतार के परिवारीजनों ने भी पुलिस की प्रताड़ना को मौत का कारण बताया था।
विज्ञापन

मामले पर सरकार पर्दा डालना चाह रही है: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

जिला अस्पताल में तैनात पुलिस। - फोटो : amar ujala
अमेठी में पुलिस कस्टडी में सत्यप्रकाश शुक्ला की मौत पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से सत्यप्रकाश की थाने में मौत हुई है, जिसपर सरकार पर्दा डालना चाहती है।

उन्होंने कहा कि 26 लाख की लूट के मामले में आरोपितों को पकड़ने में विफल हो चुकी पुलिस ने थर्ड डिग्री का प्रयोग किया था, जिससे सत्यप्रकाश की मौत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अगर सरकार सच्चाई जानना चाहती है मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आदेश तत्काल जारी करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें