फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Chaudhary: धोखाधड़ी के मामले में सपना चौधरी कोर्ट में करेंगी सरेंडर, जारी हो चुका है गैर जमानती वारंट

Tue, 06 Sep 2022 11:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। वह मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर करेंगी।
विज्ञापन
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी मंगलवार को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर करेंगी। उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। लखनऊ के आशियाना थाने में सपना व कई अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


सपना चौधरी को 22 अगस्त को कोर्ट में हाजिर होना था पर उनकी तरफ से न तो कोई अर्जी दी गई और न ही वह खुद भी कोर्ट पहुंचीं जिस पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया था। वह आज कोर्ट में सरेंडर करेंगी।

यह है पूरा मामला
लखनऊ के आशियाना में 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी के शो का आयोजन होना था। इसके लिए आनलाइन और आफलाइन टिकट बेचे गए थे। सपना इस शो में नहीं आईं जिस पर दर्शकों ने जमकर हंगामा किया और पैसे वापस करने की मांग की। मामले में फिरोज खान नाम के व्यक्ति ने सपना चौधरी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें