प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने लखनऊ सहित गुरुग्राम और हैदराबाद में करीब 30 जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के करीबियों के ठिकानों पर की गई हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने लखनऊ, गुरुग्राम और हैदराबाद में करीब 30 स्थानों पर छापेमारी की है। लखनऊ के विभूतिखंड में मनीष सिसोदिया के करीबी मनोज राय के यहां ईडी की टीम ने छापेमारी की है।
विज्ञापन
इस संबंध में मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की भी सीबीआई जांच कर चुकी है। सिसोदिया का दावा था कि सीबीआई की टीम को लॉकर में कुछ भी नहीं मिला है और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया।