फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह बोले, केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त किए बगैर निष्पक्ष जांच संभव नहीं, प्रमोद तिवारी बोले- प्रियंका की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या

Mon, 04 Oct 2021 10:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या को सरकार के अहंकार की पराकाष्ठा बताया है।
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के पद पर रहते हुए कोई भी जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती है। उन्हें पद से बर्खास्त करके सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट की निगरानी में घटना की जांच कराई जाए। उन्होंने आरोपित मंत्री व उनके बेटे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि अब तो लगता है कि इस सरकार में किसी के घर शोक संवेदना करने जाना भी अपराध बन गया है। उन्होंने खुद को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार बताए कि उन्हें किस अपराध में नजरबंद किया गया है।  

विज्ञापन


उधर, केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या को सरकार के अहंकार की पराकाष्ठा बताया है। वहीं मृत किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें