फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में बनेगा 1000 एकड़ का हाइटेक सिटी

Tue, 14 Jul 2015 12:12 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में संगम तट पर प्रस्तावित ‘संगम सिटी’ का नाम अब ‘सरस्वती हाईटेक सिटी’ होगा। शासन ने इस औद्योगिक सिटी में नया राज्य विश्वविद्यालय भी स्थापित करने पर सहमति दे दी है। प्रस्तावित विश्वविद्यालय छोटे लोहिया यानी स्व. जनेश्वर मिश्र को समर्पित होगा। इसमें बनने वाला पुस्तकालय मिश्र के नाम पर होगा।
विज्ञापन


अवस्थापना एवं औद्योगिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पहले इस औद्योगिक शहर को ‘संगम सिटी’ के नाम से विकसित करने की योजना थी। मगर पता चला कि वहां कई बिल्डर पहले से ही इस नाम से हाउसिंग योजनाएं चला रहे हैं।

शासन ने इसका नाम ‘सरस्वती हाईटेक सिटी’ करने पर सहमति दे दी है। इसे पूर्वांचल के बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। करीब 1000 एकड़ में ग्रुप हाउसिंग व हाउसिंग के साथ मल्टीनेशनल कंपनियों व आईटी सेक्टर के निवेशकों के लिए यहां बेहतर अवसर होंगे।
विज्ञापन


सरकार हाईटेक सिटी में भी उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करना चाहती है। मकसद ये है कि हाईटेक सिटी के निवासियों को अपने बच्चों की उच्च शिक्षा की चिंता न करनी पड़े। इसके लिए हाईटेक सिटी की 100 एकड़ जमीन राज्य विश्वविद्यालय और पुस्तकालय के लिए दी जाएगी।

80 एकड़ में विश्वविद्यालय और 20 एकड़ में पुस्तकालय होगा। हालांकि विश्वविद्यालय के लिए 120 एकड़ जमीन मांगी गई थी लेकिन सरकार ने 100 एकड़ देने पर ही सहमति दी है।
विज्ञापन

काश्तकारों को मुआवजा दिया जा रहा

यूपीएसआईडीसी के एक अधिकारी ने बताया कि सरस्वती हाईटेक सिटी के लिए कागजी तौर पर करीब 1000 एकड़ से अधिक जमीन का कब्जा मिल गया है।

काश्तकारों को मुआवजा दिया जा रहा है। अब इसे दीवाल बनाकर घेरने का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि जो जमीन मिली है उसमें करीब 45 एकड़ जमीन ऐसी है जिसमें रिहायशी कब्जा है। इसका कब्जा पाना आसान नहीं है। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

बस डवलपमेंट प्लान का इंतजार
हाईटेक सिटी का डवलपमेंट प्लान नोएडा के एक आर्किटेक्ट से तैयार कराया जा रहा है। प्लान इस तरह बनाने को कहा गया है जिससे इलाहाबाद प्रसिद्ध तीर्थ के साथ पूर्वांचल के एक बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित हो सके।

सितंबर या अक्टूबर में मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
मामले पर मुख्य सचिव आलोक रंजन का कहना है कि सरस्वती हाईटेक सिटी के लिए जमीन का अधिग्रहण हो गया है।

यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों को इसके डवलपमेंट का काम तेजी से करने को कहा गया है। हाईटेक सिटी के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से सितंबर से अक्टूबर के बीच का समय मांगा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें