फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक को कैंट से टिकट दे सकती है सपा, बदला जा सकता है प्रत्याशी

Wed, 02 Feb 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी कैंट सीट पर घोषित प्रत्याशी को बदलकर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक को टिकट दे सकती है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी व उनके बेटे मयंक जोशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी लखनऊ कैंट सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, सपा ने राजू गांधी को इस सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है पर अब कहा जा रहा है कि सपा कैंट सीट पर अपना प्रत्याशी बदलकर मयंक को टिकट दे सकती है ।

विज्ञापन


रीता जोशी ने भाजपा से बेटे के लिए टिकट की मांग की थी पर हाईकमान के इनकार के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के फैसले का सम्मान करती हैं। रीता जोशी ने विधानसभा चुनाव 2017 में कैंट सीट पर सपा की प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

भाजपा ने कैंट सीट पर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने मंगलवार शाम को लखनऊ की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा से लखनऊ पश्चिम सीट पर अंजनी श्रीवास्तव, उत्तर सीट पर डॉ. नीरज बोरा, पूर्व सीट पर आशुतोष टंडन, मध्य सीट पर रजनीश गुप्ता, कैंट सीट पर ब्रजेश पाठक, सरोजनी नगर से राजेश्वर सिंह, बक्शी का तालाब से योगेश शुक्ला, मलिहाबाद से जय देवी और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार को प्रत्याशी बनाया हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने लखनऊ पश्चिम से अरमान मलिक, उत्तर से पूजा शुक्ला, पूर्व से अनुराग भदौरिया, मध्य से रविदास मेहरोत्रा, कैंट से राजू गांधी, सरोजनी नगर (अभी घोषित नहीं), बक्शी का तालाब से गोमती यादव, मलिहाबाद से सुशीला सरोज और मोहनलालगंज से अम्बरीष पुष्कर को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें