फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: भाजपा-सपा प्रत्याशियों का काफिला टकराने पर बवाल, भागकर थाने में बचाई जान

Wed, 02 Feb 2022 10:55 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

भाजपा नेता विकास सिंह और सपा प्रत्याशी अभय सिंह के लोगों के बीच हुए बवाल में अभय सिंह को थाने में घुसकर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के महाराजगंज थाने के सामने कनकपुर रोड पर मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा नेता विकास सिंह और सपा प्रत्याशी अभय सिंह का काफिला टकरा गया। अभय सिंह के काफिले में शामिल किसी ने विकास सिंह के काफिले की पिछली गाड़ी पर लाठी मारी जिससे उनकी एक गाड़ी का शीशा टूट गया।

विज्ञापन


बस फिर क्या था, विकास सिंह के काफिले के लोगों ने दौड़ाकर अभय के काफिले की तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अभय सिंह भागकर थाने पहुंचे। इसी बीच देखते ही देखते विकास सिंह समर्थक लगभग हजार लोगों ने थाना घेर लिया।

थानाध्यक्ष महाराजगंज का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हुई है। किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, विकास सिंह का कहना है कि अभय सिंह पिछले चुनाव से ज्यादा बुरी तरह इस चुनाव में हारने जा रहे हैं। बौखलाहट में अब वह गुंडागर्दी का खेल कर रहे हैं। जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें