फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जीप फूंकने के मामले में आज से दो दिन की रिमांड पर सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखीमपुर कांड के विरोध में समाजवादी पार्टी ने चार अक्तूबर को प्रदर्शन किया था। इस दौरान गौतमपल्ली थाने के पास खड़ी पुलिस जीप को कार्यकर्ताओं ने फूंक दिया था। इस मामले में सपा नेता अनिल यादव व उनके साथियों को आरोपी बनाया गया। शनिवार को अनिल यादव ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो दिन की रिमांड हासिल कर ली है। शुक्रवार व शनिवार को दो दिन सपा नेता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, लखीमपुर कांड के खिलाफ सपा ने विरोध प्रदर्शन चार अक्तूबर को किया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कार्यालय में पहुंचे। इसी दौरान कार्यालय के बाहर मौजूद सपा नेता अनिल यादव व उनके साथियों की पुलिस से झड़प हुई। उग्र सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की जीप फूंक दी। वहां हुई वीडियोग्राफी व आसपास के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस जीप को जलाते हुए अनिल यादव व उनके साथी दिखे।
इसी आधार पर गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज कर लिया गया। अनिल यादव की तलाश शुरू की गई। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस पर कोर्ट से उसे भगोड़ा घोषित करने के लिए 82 की कार्रवाई की अनुमति मांगी गई। वहीं अनिल यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। संपत्ति कुर्क होने के डर से अनिल यादव ने शनिवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक, अनिल यादव की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी डाली थी जिस पर कोर्ट ने शुक्रवार सुबह से 48 घंटे की रिमांड मंजूर कर दी है। शुक्रवार सुबह इंस्पेक्टर गौतमपल्ली दिनेश सिंह बिष्ट जिला जेल में बंद अनिल यादव को अपनी कस्टडी में लेकर थाने पहुंचेगे। वहीं पर पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। ताकि यह पता चल सके कि पुलिस जीप जलाने के लिए और कौन लोग शामिल है। किसने इसकी साजिश रची है। रिमांड के दौरान उनसे जीप फूंकने व अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें