फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा उपचुनाव: सपा ने तीन सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, इन्हें दिया टिकट

Sat, 23 Mar 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा ने यूपी में तीन सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सपा ने ददरौल, गैसड़ी और दुद्धी के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। ददरौल  (शाहजहांपुर) से पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, गैंसड़ी (बलरामपुर) से राकेश यादव और दुद्धी (सोनभद्र) सीट से पूर्व विधायक विजय सिंह गोंड को प्रत्याशी बनाया है। इन प्रत्याशियों की सूची देर रात जारी की गई।

विज्ञापन


ददरौल से प्रत्याशी बनाए गए अवधेश कुमार वर्मा वर्ष 2022 के चुनाव में सपा से टिकट कटने पर भाजपा में शामिल हो गए थे। अब सपा ने उन पर फिर दांव लगाया है।

गैंसड़ी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. एसपी यादव के पुत्र राकेश यादव को ही प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. एसपी यादव के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी। वहीं दुद्धी से कई बार के विधायक विजय सिंह गोंड को सपा ने मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें