फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान दिखाने के बहाने घर में घुसे सेल्समैन ने महिला से किया दुराचार

विज्ञापन
घर में अकेली महिला से सेल्समैन ने किया दुराचार। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
मोहनलालगंज से एक दलित महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। सामान दिखाने के बहाने घर में घुसे सेल्समैन ने यह करतूत की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरसीएम कंपनी के आरोपी सेल्समैन अनिकेत यादव के खिलाफ दुराचार, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, विवाहिता ने शिकायत करते हुए बताया कि बीते बुधवार को पति मजदूरी करने गए थे और वह घर पर अकेली थी।
इस दौरान आरसीएम कंपनी का माल बेचने आया सेल्समैन खुजौली निवासी अनिकेत यादव सामान दिखाने के बहाने घर के अंदर आ गया। इसके बाद अकेला पाकर उससे दुराचार किया।
विज्ञापन

विरोध पर आरोपी ने उसकी पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला देवर दीवार फांदकर अंदर पहुंचा तो आरोपी भाग निकला। पति के लौटने पर पत्नी ने आपबीती बताई। इसके बाद थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर नाबालिग को छत से फेंका
गुडंबा इलाके में छेड़छाड़ के विरोध पर चिढ़े आरोपी शिव उर्फ ध्रुव ने घर में घुसकर नाबालिग बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मुहम्मद अशरफ के मुताबिक, इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की है कि बुधवार को शिव ने उनके घर में घुसकर नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह चोटिल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बीच आरोपी उनके भाई व भाभी से मारपीट करने लगा। आरोप है कि 15-20 लोगों के साथ आरोपी घर में घुसा था। उसने परिवारीजनों को पीटा और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें