फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एलान: अयोध्या में पांच कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Thu, 28 Dec 2023 06:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: यूपी के आबकारी मंत्री ने बड़ा एलान किया है। रामनगरी अयोध्या में पांच कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पांच कोसी परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में शराब बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। पांच कोसी मार्ग से सभी दुकानें हटाई जा चुकी हैं। यह बात आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कही।

विज्ञापन


नितिन अग्रवाल ने श्रीराम मंदिर को मदिरा मुक्त करने करने के लिए पांच कोसी परिक्रमा मार्ग में मदिरा की दुकानों को हटाने की बात कही। बोले इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। पांच कोसी परिक्रमा क्षेत्र से दुकाने हटाई जा चुकी हैं। पांच कोसी परिक्रमा मार्ग पर शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। पांच कोसी परिक्रमा मार्ग को मदिरा निषेध घोषित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - सरयू की बाढ़ में भी सुरक्षित रहेगा राम मंदिर, ये विशेषताएं सदियों तक सुरक्षित रखेंगी रामलला का घर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 1000 साल होगी राम मंदिर की आयु, चंपत राय ने बताया - कैसे किया जा रहा राम मंदिर का निर्माण



बता दें कि बुधवार को आबकारी मंत्री ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर क्षेत्र को पहले से ही मदिरा मुक्त किया जा चुका है। आबकारी मंत्री ने बताया कि इसके निर्देश दिए जा चुके हैं और पांच कोसी परिक्रमा क्षेत्र को मद्य निषेध घोषित किया जा चुका है। इस क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानें हटाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में केवल श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र में शराब बिक्री पर प्रतिबंध है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें