फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा कैंसिल, सीएम अब गुरुवार को आएंगे

Thu, 28 Dec 2023 05:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा कैंसिल हो गया है। मौसम की खराबी के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका और उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा कैंसिल हो गया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का लोकार्पण करने के साथ ही रोड शो भी करेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के पहले यह एक बड़ा कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान निजी अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। वहीं, ह्रदय रोग व न्यूरो संबंधी समस्या के लिए शहर के दो बड़े निजी अस्पताल की कैथ लैब व ओटी आरक्षित रहेगी। मंडल के अन्य जिलों से विशेषज्ञ चिकित्सक व उपकरणों से लैस आठ एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस मांगी गई है। पांच स्थानों पर होगी कोरोना जांच: पीएम के दौरे के समय कोरोना जांच के भी इंतजाम रहेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट के मुख्य द्वार, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व पुलिस लाइन में एक-एक व एयरपोर्ट के बगल सभा स्थल पर दो बूथ लगेंगे। प्रत्येक पर एक-एक लैब टेक्नीशियन व लैब सहायक को तैनात किया गया है। एंटीजन किट से संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच होगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अलविदा 2023: राजभर से दूर रही राजसत्ता... पिटे मोहरे साबित हुए दारा; बृजभूषण समेत ये मामले रहे सुर्खियों में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: प्रत्याशी चयन में निर्णायक भूमिका निभाएगा भाजपा का जनमन सर्वे, ली जा रही रिपोर्ट


30 दिसंबर को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर समीक्षा बैठक कर अफसरों को देंगे निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या आएंगे। सुबह 11.30 बजे रामकथा पार्क में उनका आगमन होगा। यहां से मुख्यमंत्री सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। वहां से श्रीरामलला के दर्शन कर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के कार्यों का अवलोकन करेंगे। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। वे अयोध्या को कई बड़ी सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री इन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सीएम आयुक्त सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा व तैयारी बैठक कर आवश्यक निर्देश देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी इसके पहले 21 दिसंबर को भी अयोध्या के विकास कार्यों की हकीकत जानने अयोध्या आए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें