पूर्वांचल के सबसे बड़े कॉलेज कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष की सीट पर सपा समर्थित प्रत्याशी आभाष कृष्ण यादव ने कब्जा कर लिया। तो वहीं दूसरी अहम महामंत्री की सीट बसपा के खाते में गई।
बसपा समर्थित बहुजन छात्र दल के प्रत्याशी शशांक पांडेय विजयी हुए जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खाते में दो सीटें गई। विद्यार्थी परिषद के विशाल वैश्य ने उपाध्यक्ष तथा राजहंस मिश्रा ने उपमंत्री पद पर कब्जा किया।
छात्रसंघ के चुनाव में बुधवार देर शाम तक चली 14 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर सपा समर्थित प्रत्याशी आभाष कृष्ण ने 2493 मत पाकर बसपा समर्थित प्रत्याशी सोनू आजाद को 1123 मतों से हराया।