फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले, संकल्प लें कि नए साल में देश का प्रधानमंत्री नया हो

Thu, 27 Dec 2018 01:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के महानगर कार्यालय से भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा, सब मिलकर संकल्प लें कि नए साल में देश का पीएम नया हो। जनता भाजपा की सच्चाई को जान चुकी है, अच्छे दिन के नाम पर धोखा दिया है।

विज्ञापन


लगभग 20 साल बाद यह पहला मौका था, जब सपा अध्यक्ष बुधवार को पार्टी के नगर कार्यालय पहुंचे। इससे पहले वर्ष 1998 में कैसरबाग के इसी कार्यालय में तत्कालीन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पहुंचे थे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने जब राजधानी लखनऊ में ही विकास कार्य नहीं कराए तो प्रदेश की स्थिति को आसानी से समझा जा सकता है। नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारियों का संकट बढ़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा सोचती है कि लखनऊ उनका गढ़ है। समाजवादियों को यह मिथक तोड़ना होगा और ऐतिहासिक जीत के लिए प्रयास करने होंगे। समाजवादियों ने देश के सामने सबसे अच्छी राजधानी का मॉडल प्रस्तुत किया।

लखनऊ मेट्रो, गोमती रिवर फ्रंट, जयप्रकाश नारायण सेंटर, जनेश्वर मिश्र पार्क, सीजी सिटी, क्रिकेट स्टेडियम, कैंसर इंस्टीट्यूट जैसे कार्य सपा सरकार में ही हुए थे। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए यूपी डायल 100 की व्यवस्था लागू की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे भी ध्वस्त कर दिया।

पिछड़ों को आबादी के हिसाब से मिले आरक्षण

अखिलेश यादव ने पिछड़ों को आबादी के हिसाब से आरक्षण की वकालत की है। उनका कहना है कि कैराना चुनाव के समय प्रधानमंत्री ने एक पिछड़ी जाति (जाट) को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण देने की बात कही थी। भाजपा ने यह भी दुष्प्रचार किया कि पिछड़ों में एक जाति सर्वाधिक नौकरी पा गई। हमारी मांग है कि भाजपा ने जो भी जानकारी जुटाई है उसे सार्वजनिक करे।

भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बार-बार गिनते हैं, पिछड़े कितने हैं। अब पिछड़ों को आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका में आरक्षण की वकालत की। कहा कि भाजपा ऐसा करेगी तो और भी अच्छा है।
विज्ञापन

मुद्दों पर बहस न हो, इसलिए बता रहे भगवान की जाति

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि सही मुद्दों पर बहस न हो। इसीलिए भाजपा नेता भगवान की जाति बता रहे हैं। भाजपा से आप कोई भी उम्मीद कर सकते हैं लेकिन काम की उम्मीद न करें। वे भगवान, जाति, धर्म के ही नुस्खे लेकर आएंगे। हनुमान जी की जाति बता दी। कहा, बालि यादव हैं। हम यादव हैं हमें नहीं मालूम था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें