आचार संहिता के दौरान बैंड-बाजा के लिए अनुमति जरूरी
आम चुनावों केचलते आदर्श चुनाव आचार संहिता चल रही है। ऐसे में 15 अप्रैल से जब लग्न शुरू होंगी तो विवाह आयोजन चुनावी नियमों के साये में होंगे। आदर्श आचार संहिता के तहत सिर्फ अप्रैल-मई में ही लगभग 30 विवाह के मुहूर्त रहे हैं।
इनमें लखनऊ में 6 मई को पड़ रहे मतदान दिवस के दिन ही सहालग भी है। ऐसे में चुनावी नियम के तहत बैंड बाजा बारात के चहेतों को अनुमति समेत अन्य मामलों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है क्योंकि 6 मई को ही राजधानी समेत आसपास के जनपदों में भी मतदान होने हैं।