कई बार कार्मिक की अपने बॉस से नहीं पटती है। उसे लगता है कि बॉस वार्षिक मूल्यांकन में गलत प्रविष्टि कर सकता है। ऐसे में वह मूल्यांकन के लिए आवेदन ही नहीं करता। उसके पास 10 वर्ष में किसी 72 माह की प्रविष्टि लगाने का अवसर होने की वजह से किसी चार वर्ष को नजरंदाज करने का विकल्प बना रहता है।