फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं

Sat, 23 Feb 2019 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रपति के आगमन पर रूट डायवर्जन - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में कृष्णानगर के अपोलो अस्पताल एवं राजभवन में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार सुबह छह से रात 11 बजे तक दो दिन यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि कार्यक्रम के दौरान छोटे वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इधर नहीं जाएंगे भारी वाहन
- कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन बंथरा के जुनाबगंज मोड़ से सरोजनीनगर, अमौसी एयरपोर्ट, शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से बाराबिरवा (अवध) चौराहे या शहीद पथ होते हुए अहिमामऊ शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- बुद्धेश्वर चौराहे की ओर आने वाले भारी वाहन बाराबिरवा चौराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे। 
- रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआई, उतरेटिया, शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन गोसाईंगंज कस्बा तिराहा से अहिमामऊ शहीद पथ पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे।
Trending Videos

देखें, इधर भी नहीं जाएंगे वाहन

डेमो - फोटो : डेमो
इधर भी नहीं जाएंगे भारी वाहन
- कमता शहीद पथ तिराहा फैजाबाद रोड से भारी वाहन अहिमामऊ शहीद पथ की ओर नहीं जा सकेंगे।
- फैजाबाद/बाराबंकी से आने वाले भारी वाहन कमता शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
- बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहा से टेढ़ी पुलिया की ओर से भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
- सीतापुर रोड से आने वाले भारी वाहन मड़ियांव से शहर व रिंग रोड की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे।
- सीतापुर/हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन आईआईएम भिठौली तिराहे से शहर एवं रिंग रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। 
- हरदोई रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन दुबग्गा पेट्रोलपंप तिराहे से शहर की तरफ नहीं जाने नहीं जा सकेंगे।

पढ़ें, इधर से जाएंगे भारी वाहन 

- फोटो : डेमो
इधर से जाएंगे भारी वाहन 
- कानपुर की तरफ  से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज/गोसाईंगंज/कटी बगिया, मोहान रोड/बुद्धेश्वर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- बुद्धेश्वर चौराहे से भारी वाहन तिकोनिया तिराहा (बुद्धेश्वर चौराहा) से मोहान रोड/कटी बगिया होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से जुनाबगंज, कटी-बगिया, मोहान रोड या गोसाईंगंज, हैदरगढ़ होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन गोसाईंगंज कस्बा तिराहे से मोहनलालगंज, जुनाबगंज, कटी-बगिया या हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, बाराबंकी होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

- कमता शहीद पथ तिराहे, फैजाबाद रोड से भारी वाहन बाराबंकी रामसनेही घाट से वाया हैदरगढ़ गोसाईंगंज, मोहनलालगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- फैजाबाद/बाराबंकी से आने वाले भारी वाहन 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी तिराहा से कुर्सी रोड, देवा तिराहा, इटौंजा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहा से भारी वाहन महोना, इटौंजा या देवा रोड, 10वीं वाहिनी पीएसी तिराहा से रामसनेही घाट बाराबंकी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- सीतापुर रोड से आने वाले भारी वाहन दुबग्गा, बुद्धेश्वर या इटौंजा, कुर्सी रोड बाराबंकी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सीतापुर/हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन दुबग्गा, मोहान रोड या इटौंजा, कुर्सी रोड देवा, बाराबंकी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हरदोई रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन दुबग्गा पेट्रोलपंप तिराहे से बुद्धेश्वर मोहान रोड कटी बगिया या टेंपो स्टैंड बाईपास तिराहे से आईआईएम भिठौली तिराहे से बाएं इटौंजा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

पढें, छोटे वाहनों पर रहेगी रोक 

- फोटो : डेमो
छोटे वाहनों पर रहेगी रोक 
- बाराबिरवा (बदनाम लड्डू) तिराहे से बौद्ध विहार मार्ग, अपोलो हॉस्पिटल कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात बंद रहेगा।
- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक (सब्जी मंडी रोड) तिराहे से अपोलो हॉस्पिटल की ओर सामान्य यातायात का नहीं जा सकेगा।
- स्काई हिल्टन होटल तिराहे से अपोलो हॉस्पिटल की ओर सामान्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। 
- नरायन इंस्टीट्यूट (फीनिक्स मॉल रोड) तिराहा से एसकेडी हॉस्पिटल तिराहे की तरफ सामान्य यातायात बंद रहेगा।

- एसकेडी हॉस्पिटल तिराहा से नरायन इंस्टीट्यूूट (फीनिक्स मॉल रोड) तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- पकरी पुल (मंदिर) चौराहे से अपोलो हास्पिटल बौद्ध विहार मार्ग की तरफ सामान्य यातायात पर रोक रहेगी।
- बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन की ओर सामान्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

- हजरतगंज, डीएसओ चौराहा से राजभवन की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। 
- अमौसी एयरपोर्ट जाने वाला सामान्य यातायात वीआईपी अमौसी एयरपोर्ट तिराहा से नहीं जा सकेगा।
- राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान निर्धारित वीवीआईपी मार्ग पर आवश्यकतानुसार अल्प अवधि के लिए सामान्य यातायात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन

देखें, इधर से जाएंगे छोटे वाहन

डेमो - फोटो : डेमो
इधर से जाएंगे छोटे वाहन
- बाराबिरवा (बदनाम लड्डू) तिराहा से पिकेडली तिराहा, लोकबंधु हॉस्पिटल या गीतापल्ली, बंगला बाजार चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक (सब्जी मंडी रोड) तिराहे से एसकेडी हॉस्पिटल तिराहा, लोकबंधु अस्पताल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- स्काई हिल्टन होटल तिराहे से लोकबंधु अस्पताल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- नरायन इंस्टीट्यूट (फीनिक्स मॉल रोड़) तिराहा से लोकबंधु अस्पताल चौराहा, पिकेडली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- एसकेडी हॉस्पिटल तिराहे से सामान्य यातायात लोकबंधु अस्पताल चौराहा, पावर हाउस चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- पकरी पुल (मंदिर) चौराहे से पावर हाउस चौराहा, लोकबंधु अस्पताल चौराहा, पिकेडली तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- बंदरिया बाग चौराहे से सामान्य यातायात गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- हजरतगंज, डीएसओ चौराहा से सामान्य यातायात पार्क रोड, रॉयल होटल या सिसेंडी होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- अमौसी एयरपोर्ट जाने वाले सामान्य यातायात कॉमर्शियल मोड़ अमौसी एयरपोर्ट से आवागमन करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें