फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का असरः सफर के साथ सोने के गहने भी हुए महंगे

Fri, 30 Jun 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद एसी बस का सफर महंगा हो जाएगा। यानी यूपी की 645 एसी बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक जुलाई से एसी बस वॉल्वो, स्कैनिया, जनता एसी जनरथ, शताब्दी बस के सकल किराए पर पांच फीसदी जीएसटी वसूलने का आदेश जारी किया है।

प्रबंध निदेशक के. रवींद्र नायक के मुताबिक 30 जून की रात 12 बजे से पांच फीसदी जीएसटी प्रभावी हो जाएगा। इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को प्रदेश क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को सरकुलर भेज कर किराये को अपडेट करने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वैलरी के मेक‌िंग चार्ज पर लगेगा टैक्स

डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ के चारबाग से किराया रुपये में
कहां तक      सकल किराया    जीएसटी के बाद प्रस्तावित किराया
देहरादून        1660                      1749
दिल्ली          1497                      1572
जयपुर          1541                      1613
आगरा          1004                      1054
बलिया          1040                      1090 
वाराणसी       802                          842
गोरखपुर        785                         820
इलाहाबाद       526                        551

वहीं जीएसटी से सोने के गहने महंगे हो जाएंगे क्यों‌क‌ि जीएसटी में ज्वैलरी के मेक‌िंग चार्ज पर टैक्स लगेगा। ज्वैलरी न‌िर्माताओंं ने बताया क‌ि अभी 60,000 रुपये की सोने की ज्वैलरी बनाने पर, ‌ज‌िसमें 10,000 रुपये मेक‌िंग चार्ज शाम‌िल हैं, कुल टैक्स 1,800 रुपये देना होगा। लेक‌िन जीएसटी में यह टैक्स 2,000 रुपये हो जाएगा। सोने पर जीएसटी के तहत 3 प्र‌त‌िशत का टैक्स और मेक‌िंग चार्ज पर 5 प्रत‌िशत का टैक्स रखा गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें