फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सड़क परिवहन निगम ने चालकों पर कसा शिकंजा, रोडवेज बस दुर्घटनाओं में आई कमी

Thu, 25 Jun 2020 11:00 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने चालकों पर शिकंजा कसा तो बस दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। यही नहीं जो दुर्घटना हुई उनमें भी मृतकों की संख्या में 19 फीसदी की कमी आई है। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने बुधवार को बताया कि रोडवेज बसों का सफर अब दिन प्रतिदिन सुरक्षित होता जा रहा है।

विज्ञापन


इसकी वजह सुरक्षित सफर के लिए 13 बिंदुओं पर बसों की जांच करके रूट पर भेजने की जो प्रकिया लागू है उसके चलते बीते एक साल में 13 फीसदी बस हादसे कम हुए हैं। इन हादसों में जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या में भी 19 फीसदी और घायलों की संख्या में 0.49 फीसदी की कमी दर्ज की गई। 

उन्होंने बताया कि 2018-19 की तुलना में 2019-20 में रोडवेज बसों की दुर्घटनाएं 13 फीसदी कम हुई हैं। इसकी वजह, चालकों का नेत्र परीक्षण, विश्राम गृह की सुविधा, ब्रेथ एनालाईजर से शराब की जांच समेत बसों की लगातार जांच है। उन्होंने बताया कि 2018-19 में कुल 748 बस हादसों में 484 यात्रियों की मौत व 806 लोग घायल हुए। जबकि 2019-20 में 648 बस हादसों में 390 यात्रियों की मौत हुई व 802 लोग घायल हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 बस अड्डों के टेंडर पोर्टल पर

परिवहन निगम ने प्रदेश के 23 बस अड्डों को ट्रिपल पी मॉडल पर आलमबाग की तर्ज पर बनाने के लिए बुधवार को ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया। इसमें निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को बताया कि 23 में से 17 बस अड्डों के लिए पोर्टल पर टेंडर अपलोड कर दिया गया है। पोर्टल पर जिन शहर के बस अड्डों को थ्री पी मॉडल पर बनाने के लिए टेंडर अपलोड किया गया, उनमें लखनऊ के भी दो बस अड्डे शामिल हैं। वेबिनार मे 45 निवेशकों ने भी हिस्सा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें