फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : तेजी से बढ़ रहा टीकाकरण का ग्राफ, 91 फीसदी से ज्यादा वयस्कों को लग चुकी दोनों डोज

Mon, 23 May 2022 02:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 124 नए मरीज मिले हैं, जबकि 146 डिस्चार्ज हुए हैं। अब 850 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे में कुल 115528 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 124 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
कोविड-19 टीकाकरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 32.36 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दी जा चुकी है। इस तरह वयस्कों को 91.22 प्रतिशत से अधिक दोनों डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 17.35 करोड़  से अधिक लोगों को पहली डोज और 14.70 करोड़ से अधिक को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बच्चों के टीकाकरण और प्रीकॉशन डोज की गति भी बढ़ी है। अब तक 30.31 लाख बूस्टर डोज दी जा चुकी है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग की पूरी आबादी को टीके की पहली डोज दी चुकी है। इसी तरह 15 से 17 आयु वर्ग के 96 प्रतिशत और 12 से 14 आयु वर्ग के 80 प्रतिशत से अधिक को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना के 124 नए मरीज 
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 124 नए मरीज मिले हैं, जबकि 146 डिस्चार्ज हुए हैं। अब 850 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे में कुल 115528 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 124 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्धनगर में 34, गाजियाबाद में 15, लखनऊ में 16, झांसी में 11 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड 35 लाख 62 हजार 123 सैंपल की जांच की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें