फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत बांटती ही नहीं जोड़ती भी है: ...और ध्वस्त हो गई दो भाइयों के बीच की दीवार

Sun, 06 Feb 2022 05:20 PM IST
ishwar ashish अनुपम सिंह, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सियासत बांटती ही नहीं जोड़ती भी है। सीतापुर के दो भाइयों के रिश्तों में पंचायत चुनाव के दौरान आई दूरी विधानसभा चुनाव तक समाप्त हो गई।
विज्ञापन
रमेश राही व सुरेश राही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासत बांटती है। ऐसा कहते हुए आपने कई लोगों को सुना होगा। पर, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्व. रामलाल राही के दोनों बेटों- हरगांव विधायक सुरेश राही और पूर्व विधायक रमेश राही के बीच पंचायत चुनाव में जो दीवार खड़ी हुई थी, विधानसभा चुनाव के बिसात पर आते ही ढह गई। दोनों गिले-शिकवे भुलाकर एक हो गए।

विज्ञापन


करीब छह माह पहले की बात है। पंचायत चुनाव के दौरान ब्लॉक में विधायक सुरेश राही और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रमेश राही के बीच विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मामला तूल पकड़ गया। इससे दोनों के रिश्तों में ऐसी दरार पड़ी कि शहर के जेल रोड स्थित राही के आंगन में दीवार खड़ी हो गई। सुरेश राही हरगांव से भाजपा विधायक हैं। इस बार भी पार्टी ने उन पर दांव लगाया है। वहीं, पूर्व विधायक रमेश राही भी इस बार सपा से हरगांव सीट से  टिकट मांग रहे थे। रमेश ने पूरी ताकत भी लगाई।

ऐन वक्त पर पार्टी ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में आए पूर्व मंत्री रामहेत भारती को टिकट दे दिया। टिकट क्या कटा, मन की  गांठें खुल गईं। इसी के बाद दोनों भाई एक हो गए। अगर रमेश राही को सपा से टिकट मिलता तो वे अपने भाई सुरेश राही के सामने चुनावी दंगल में ताल जरूर ठोकते। एक होने के सवाल पर रमेश राही कहते हैं, बाबू जी के मित्रों को भाई-भाई का विवाद अच्छा नहीं लग रहा था। उन लोगों ने एक करने के प्रयास किए और हम लोग विवाद खत्म कर एक हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें