फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जल्द से जल्द बने राम मंदिर: राज्यपाल

Thu, 11 Dec 2014 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा उठाया है। अवध विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि राम मंदिर जल्द से जल्द बनना चाहिए। यही देश के नागरिकों की इच्छा है। उसे पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पत्रकारों ने उनसे बाबरी मस्जिद मामले में मुद्दई हाशिम अंसारी के पैरवी करने से इन्कार और रामलला को आजाद देखने की इच्छा पर सवाल पूछा था।

यादव सिंह प्रकरण पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकना राज्य सरकार का दायित्व है। उसे यादव सिंह मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से चर्चा की है।

उन्होंने आश्वस्त किया है कि मामले में केंद्र सरकार व इनकम टैक्स विभाग की रिपोर्ट के बाद सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिक कुछ कहूंगा, तो लोग कहेंगे कि राजनीतिक तूल दे रहा हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन

यादव सिंह जैसा न बनें

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तल्ख नजर आए राज्यपाल राम नाईक ने दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडिलिस्टों को यादव सिंह जैसा न बनने की नसीहत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें