फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: पूरा हुआ वर्षों पुराना सपना, पढ़ें कहां कैसे मनाई गई भूमिपूजन की खुशियां

Wed, 05 Aug 2020 04:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन के ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर देश के करोड़ों श्रद्धालु गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। देश का कोना-कोना राममयी हो गया है और गलियां जय सियाराम के उद्घोष से गूंज उठी हैं। करोड़ों हिंदुओं की पीढ़ियों की अभिलाषा अब जाकर पूर्ण हुई है। कोरोना महामारी के कारण भूमि पूजन में हिस्सा लेने के लिए सभी लोग अयोध्या तो नहीं जा पाए, लेकिन इसकी खुशी में देशभर में अलग-अलग तरीके से लोगों ने कार्यक्रम किए। अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट में पढ़ें देश में कैसे मनाई गई भूमि पूजन की खुशियां-
विज्ञापन
राम मंदिर भूमि पूजन: अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में गूंजे यह श्रीराम के नारे

विज्ञापन

अयोध्या में आज पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम मंदिर की आधारशिला रख दी है। इसको लेकर पश्चिमी यूपी के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं इस अवसर पर शहरों में जगह-जगह मंदिरों में हवन के साथ अर्चना पूजा की गई। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। उधर, पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। और पढ़ें...

काशी में मुस्लिम महिलाओं ने किया राम चरित मानस का पाठ
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर लोगों में उत्साह देखने लायक है। इसे लेकर देश भर में खुशी का माहौल है। इस खुशी में धर्म की दीवार भी टूटती नजर आ रही है। धर्म नगरी काशी में मुस्लिम महिलाएं राम चरित मानस का पाठ कर रही हैं। राम मंदिर निर्माण की खुशी में ये महिलाएं खुद का लिखा हुआ भजन भी गा रही हैं। और पढ़ें...
विज्ञापन


गोरखपुर खुशियों की लालिमा से जगमगा रहा
अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। वहीं गोरखपुर जिले में भी शहरवासियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शहर के गोरक्षपीठ से जुड़े सभी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। सभी मंदिरों में विशेष आयोजन किया जा रहा है। और पढ़ें...

ज्ञानपुर में पूजा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में झूम उठे ऋद्धालु
राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि-पूजन को लेकर पूर्वांचल में भी हर जगह उत्साह दिखा। लोगों ने इस खुशी में दीपक जलाए, साथ ही यज्ञ, कीर्तन-भजन किया। पूर्वांचल के भदोही, गाजीपुर और चंदौली सहित कई जिलों में भी लोगों ने ऐसा किया है। गाजीपुर जिले में अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखने पर रामभक्तों में उत्साह की लहर देखी जा रही है। जिले में भी जगह-जगह कथा पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर रेवतीपुर में भी राम चबूतरा की नींव रखी गई। और पढ़ें...

प्रयागराज हुआ राममय, शाम को घर-घर जलेंगे दीप, तैयारी पूरी

492 वर्ष के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,विश्व हिंदू परिषद और भाजपाइयों में मंगलवार को खासा उत्साह रहा है। विश्व हिंदू परिषद के केसर भवन कार्यालय में सुबह से ही भूमि पूजन को लेकर सुंदरकांड का पाठ होता रहा। और पढ़ें...

badrinath, ram mandir - फोटो : amar ujala
देवभूमि उत्तराखंड में जश्र का माहौल
बदरीनाथ धाम में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर सिंहद्वार प्रांगण में भजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मंदिर के रावत ने आरती की। दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया। राजधानी देहरादून में बल्लीवाला फ्लाई ओवर के पास स्थित कमलेश्वर महादेव मेंदिर में पूजा अर्चना की गई। भाजपा कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाई और जय श्रीराम का उद्घोष किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। और पढ़ें...

हिमाचल में जय श्री राम के उद्घोष की गूंज, लोगों ने मनाया जश्न
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में लोगों ने हलवा और लड्डू बांटकर जश्र मनाया। जय श्री राम के उद्घोष से पूरी देवभूमि गूंज उठी। राजधानी शिमला में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लोगों को लड्डू बांटे। और पढ़ें...
विज्ञापन

जम्मू में उत्साह का माहौल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में दिखा गजब का उत्साह
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाए जाने का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। पहली वर्षगांठ पर केंद्र शासित प्रदेश में जश्न का माहौल है। प्रदेश में घर-घर तिरंगा फहराया गया है। साथ ही शाम को दीपमाला भी होगी। वहीं प्रदेश का अनंतनाग जिला आज ऐतिहासिक पलों का गवाह बना। लाल चौक पर फहराता तिरंगा नए जम्मू-कश्मीर की कहानी बयां कर रहा है। नए जम्मू-कश्मीर का एक साल होने के साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमिपूजन को लेकर भी लोगों में गजब का उत्साह है। और पढ़ें...

पंजाब में लोगों ने किया यज्ञ
पंजाब के मुक्तसर जिले में ब्राह्मण सभा 5995 की ओर से अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण कार्य शुरु होने की खुशी के उपलक्ष्य में श्री रघुनाथ मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सभा के अध्यक्ष दीपक पाल शर्मा की अध्यक्षता में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें सभा के समूह सदस्यों ने विधिवत ढंग से आहुतियां डालीं। और पढ़ें...

हरियाणा में गूंजे श्रीराम के जयकारे, लड्डू बंटे और आतिशबाजी हुई
बरसों पुरानी मुराद पूरी हुई और अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ, जिसकी धूम कर्ण नगरी में भी दिखाई दी। शुभ मुहूर्त के समय पर ही शहर भर में भगवान राम के जयकारे गूंजने लगे। नेहरू पैलेस मार्केट में हरियाणा व्यापार मंडल की ओर से आतिशबाजी की गई। वहीं, सेवा समिति मार्केट एसोसिएशन ने भी लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इसके अलावा जिले भर के मंदिरों में व सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी भगवान राम का विशेष पूजन किया गया। और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें