फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी महासंघ का आरोप: वाणिज्य कर विभाग में 3000 पद समाप्त करने की साजिश

Sat, 19 Jun 2021 03:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी महासंघ ने कहा है कि वाणिज्य कर विभाग में काडर रिव्यू करने से कर्मचारियों की तुलना में अफसरों की संख्या अधिक हो जाएगी और कर चोरी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्यकर विभाग के काडर रिव्यू के प्रस्ताव पर अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी महासंघ ने आपत्ति जताई है। महासंघ का कहना है कि अगर प्रस्ताव के आधार पर काडर रिव्यू को मंजूरी दी गई तो विभाग में कर्मचारियों के करीब 3000 पद समाप्त हो जाएंगे।

विज्ञापन


महासंघ ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों की तुलना में अधिकारियों की संख्या अधिक हो जाएगी। महासंघ ने इस मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए अधिकारियों के प्रस्ताव की जांच कराने और आईआईएम से तैयार काडर रिव्यू के प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग की है।

महासंघ के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुरेश यादव ने कहा कि विभाग के कुछ अधिकारियों ने कर चोरी करने वाले कुछ बड़े व्यापारियों से मिलकर काडर रिव्यू का ऐसा प्रस्ताव तैयार किया है कि कर्मचारियों की संख्या कम हो जाएगी, तो कर चोरी को बढ़ावा देना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद विभाग ने आईआईएम से काडर रिव्यू का प्रस्ताव तैयार कराया था। इसके लिए सरकारी खजाने से आईआईएम को 58 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था। लेकिन आईआईएम की रिपोर्ट में बदलाव करके विभाग के अधिकारियों ने नया प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है, जिसमें तमाम पदों को समाप्त करके सबको टैक्स ऑडिट में समायोजित करने का प्रस्ताव है। ऐसे में प्रश्न यह उठता है जब अभी टैक्स ऑडिट में पर्याप्त कर्मचारी अधिकारी कार्य के अनुपात में तैनात हैं तो बाकी मर्ज कर्मचारियों से क्या काम लिया जाएगा।

विज्ञापन

ये पद हो जाएंगे समाप्त

उन्होंने कहा अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो विभाग में चतुर्थ श्रेणी, वाहन चालक, कनिष्ठ सहायक, वाणिज्य कर अधिकारी के स्टेनो और पल्लेदारों के पद समाप्त हो जाएंगे। विभाग की सचल दल इकाई को खत्म करना भी विभाग के लिए अहितकारी साबित होगा। ऐसे में कर चोरी करने वाले माफिया निरंकुश हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें