फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में हो क्राइम या भ्रष्टाचार तो इस नंबर पर करें वाट्सएप, तुरंत होगी कार्रवाई

Thu, 17 Nov 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
रेल में अपराध होने या भ्रष्टाचार आदि की शिकायत के लिए अब यात्रियों को जीआरपी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। वे 9454404444  व्हाट्सएप नंबर से संदेश, फोटो, ऑडियो व वीडियो क्लिप भेजकर फौरन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। चौबीसों घंटे सक्रिय रहने वाले नंबर पर मिली शिकायत पर न सिर्फ त्वरित कार्रवाई होगी, बल्कि शिकायतकर्ता को परिणाम की जानकारी भी दी जाएगी। 
विज्ञापन


डीजी जीआरपी गोपाल गुप्ता ने बुधवार शाम चारबाग में व्हाट्सएप पर शिकायत सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा कि अभी तक ट्रेन में सफर के दौरान जेबतराशी, सामान चोरी, लूट, छेड़खानी आदि की शिकायत दर्ज कराने के लिए यात्रियों को जीआरपी थाने या स्कॉर्ट से संपर्क करना पड़ता था, जिससे यात्रा बाधित होती थी। 

इसके अलावा, भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए कोई आसान माध्यम भी नहीं था। अब अपराध व भ्रष्टाचार पर यात्री अपने मोबाइल से व्हाट्सएप के जरिये शिकायत कर सकेंगे। क्लिक करते ही उनकी शिकायत जीआरपी मुख्यालय, थाने-चौकी व अफसरों के पास पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुख्ता सुबूत से अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को मिलेगी सजा

डेमो प‌िक
कार्रवाई के लिए जीआरपी मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम पर पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी रहेगी। चौबीसों घंटे न सिर्फ शिकायत सुनी जाएंगी, बल्कि त्वरित निस्तारण कराने के साथ ही  शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाएगी। मैसेज, फोटो, ऑडियो व वीडियो क्लिप भेजकर शिकायत की जा सकेगी। इस मौके पर डीआईजी रेलवे दलवीर सिंह यादव, एसपी अनीस अहमद अंसारी, एएसपी राजकुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे। 
 
डीजी रेलवे ने कहा कि मैसेज, फोटो, ऑडियो व वीडियो क्लिप का पुख्ता सुबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इससे अपराधियों को सजा तो मिलेगी ही भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर-कर्मी भी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।  

इंस्पेक्टर सतीश गौतम के तबादले के बाद जीआरपी के चारबाग थाने पर इंस्पेक्टर की तैनाती न होने और चौकी इंचार्ज तैनात न होने के सवाल पर डीजी रेलवे ने जल्द तैनाती किए जाने की बात कही। चारबाग स्टेशन परिसर से डग्गामार, ठेका गाड़ियों व टेंपो-ऑटो के अवैध तरीके से संचालन की शिकायत पर उन्होंने एसपी अनीस अहमद अंसारी को अभियान चलाने के आदेश दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें