फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : भाजपा नगर अध्यक्ष को लूट की सूचना देना पड़ा महंगा, थानेदार की दबंगई

Thu, 08 Apr 2021 05:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

- नगर अध्यक्ष को पीटा, पुलिस जीप पर बैठाया, थाने में धरने पर बैठे भाजपाई
- महिला नगर महामंत्री की मां के साथ दिनदहाड़े चौराहे पर हुई थी लूट
- दो घंटे तक होता रहा हंगामा, प्रदर्शन, सीओ ने पहुंचकर शांत कराया मामला
विज्ञापन
रायबरेली में सारस तिराहा के पास भाजपा नगर अध्यक्ष को ले जाते थानेदार बृजेश राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को लूट की सूचना देना भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिम अखिलेश तिवारी को महंगा पड़ गया। मिल एरिया थानेदार बृजेश राय और अन्य पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ नगर अध्यक्ष की पिटाई की, बल्कि बीच सड़क पर धक्कामुक्की करते हुए जबरन जीप पर बैठाकर थाने ले जाकर लाकअप में बंद कर दिया। घटना की जानकारी पर भाजपाई आक्रोशित हो गए। सभी थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। दो घंटे तक थाने पर भाजपाइयों का हंगामा और विरोध प्रदर्शन होता रहा। सीओ सदर महिपाल पाठक ने पहुंचकर मामला शांत कराते हुए नगर अध्यक्ष को लाकअप से बाहर कराया। पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
विज्ञापन


भाजपा नगर महामंत्री सोनम सिंह की मां किसी काम से घर से निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरों ने सोनम सिंह की मां के कान के झुमके खींचकर फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर नगर महामंत्री सोनम सिंह ने मामले की जानकारी नगर अध्यक्ष पश्चिमी अखिलेश तिवारी को दी। अखिलेश तिवारी ने अपने पदाधिकारियों के साथ घटना स्थल सारास चौराहा पहुंचे, जहां से सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान थानेदार और नगर अध्यक्ष पश्चिमी के बीच सड़क पर ही कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि थानेदार ने दबंगई दिखाते हुए अखिलेश को धक्कामुक्की करते हुए जीप पर बैठाया लिया और ले जाकर थाने  के लाकअप में बंद कर दिया। अखिलेश का आरोप है कि लूट की सूचना देने पर थानेदार ने उनके साथ मारपीट भी की। मामले की जानकारी होने पर अनुभव कक्कड़, नगर पूर्वी अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, हिमांशू सिंह, अनूप पांडेय आदि भाजपाई थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। दो घंटे तक थाने में हंगामा, प्रदर्शन चलता रहा। सभी थानेदार की दबंगई का विरोध करते हुए उन्हें हटाने की मांग करने लगे। सीओ ने पहुंचकर किसी तरह स्थिति संभाली और मामला शांत कराया।

होता रहा हंगामा, नहीं पहुंचे जिलाध्यक्ष
नगर अध्यक्ष पश्चिमी अखिलेश तिवारी को जिस तरह पुलिस ने पीटा, जबरन जीप पर बैठाया, उससे जाहिर है कि सत्ता पक्ष में होने के बाद भी लूट की सूचना देने पर भी खाकी मनमाना रवैया अपना रही है। हद तब तो हो गई, जब अखिलेश के साथ हुए इस बर्ताव की जानकारी होने के बाद भी भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल के अलावा महामंत्री समेत अन्य कोई बड़ा पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिलाध्यक्ष व अन्य बड़़े पदाधिकारियों के थाने न पहुंचने से जुल्म का शिकार हुए अखिलेश व उनके साथियों में जबरदस्त नाराजगी रही। अखिलेश कहते हैं कि पार्टी नेतृत्व पदाधिकारियों का उत्पीडऩ होने के बाद भी हरकत में नहीं आती है। यह मनमाना रवैया नहीं चलेगा। जिलाध्यक्ष को तो कम से कम मौके पर पहुंचकर हम सबका साथ देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह गलत है। यह मुद्दा पार्टी स्तर पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन


फर्जी लूट की घटना की सूचना दी गई
भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिमी अखिलेश तिवारी की तरफ से फर्जी लूट की घटना की सूचना दी गई थी। मुकदमा भी लिखाने के लिए भी तैयार नहीं थे। किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन बंद करा दिया गया है। स्मैक बिक्री की बंद करा दी गई है। मनमाने काम नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए इस तरह के आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया गया।
बृजेश राय, थानेदार मिल एरिया

मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी
भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिमी अखिलेश तिवारी और मिल एरिया थानेदार बृजेश राय के बीच हुए विवाद के मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को दी गई है। उन्हें थाने भी  भेजकर जांच करने के लिए कहा गया है। एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें