फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी बोले, नहीं होगा कौमी एकता दल का सपा में विलय

Tue, 23 Aug 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अफजाल अंसारी (बायें) के साथ शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कौमी एकता दल का सपा में व‌िलय तो नहीं लेक‌िन गठबंधन संभव है, ये बात मंगलवार को मुख्तार अंसारी ने कही। उन्होंने बताया क‌ि श‌िवपाल यादव के चैंबर में उनके भाई अफजाल ने करीब 45 म‌िनट तक बात की। हालांक‌ि उन्होंने ये भी कहा क‌ि  क‌िसी भी पार्टी गठबंधन हो सकता है। इस मामले में भाई अफजाल ही फैसला करेंगे। इसी बीच मुख्तार अंसारी ने मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव से भी मुलाकात की।   
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात के बारे में उन्होंने बताया क‌ि गाजीपुर ज‌िले में बाढ़ के स‌िलस‌िले में सीएम से मुलाकात की है। क‌िसी भी पार्टी के साथ गठबंधन हो सकता है।    बता दें कि बीते 21 जून को डॉन मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के साथ सपा महा‌सचिव शिवपाल यादव ने विलय की घोषणा की थी। शिवपाल ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेस करके ये ऐलान किया था कि इस विलय से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं चाचा के इस फैसले से नाराज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस फैसले का विरोध किया था। शिवपाल के इस्तीफा देने की धमकी को सपा सुप्रीमो ने बेहद गंभीरता से लिया है। अखिलेश ने मुख्तार जैसे लोगों को पार्टी में लेने पर खिलाफत की थी। आखिरकार ये विलय रद्द कर दिया गया था।
 
विज्ञापन

अख‌िलेश ने क‌िया था साफ इंकार

अखिलेश यादव व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश ने पार्टी की बैठक में कहा था कि आपराधिक गतिविधियों वाले लोग सपा में शामिल करने से विकास का मुद्दा पीछे चला जाएगा। इस फैसले पर शिवपाल सिंह काफी दिनों तक नाराज रहे थे वहीं अफजाल अंसारी ने भी प्रेस कांफ्रेंस करके सपा को खूब खरी-खोटी सुनाई थी और पूर्वांचल में औकात याद दिलाने की बात कही थी।

हाल ही में शिवपाल ने अफसरों, नेताओं और सपा कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था, अगर सपाइयों की ओर से अवैध कब्जा और बेईमानी की हरकतें नहीं रुकीं तो मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। 

साथ ही दुख जताया कि जब पार्टी में हमारी कोई सुनने वाला नहीं तो पार्टी में रहने का क्या फायदा। इस बात पर सपा मुखिया मुलायम सिंह ने 15 अगस्त के जश्न के बाद पार्टी के लोगों को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि शिवपाल नाराज हुए तो सरकार असहज हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा ‌कि अगर मुलायम ने पार्टी छोड़ी तो मु‌श्किल हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें