मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास तीन साल पहले किया गया था और आज सिर्फ 36 महीने में 341 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित हो गया है। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के विकास को नई ऊंचाइयां देने वाला साबित होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर सुल्तानपुर के कूरेभार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के 9 जिलों को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। जनता को समर्पित होते ही यूपी वासियों में इसे लेकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-130जे हरक्युलिस से पहुंचे थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की, जिसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
पीएम मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास तीन साल पहले किया गया था और आज सिर्फ 36 महीने में 341 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित होने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के विकास को नई ऊंचाइयां देने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
इसके लोकार्पण के साथ ही अपेक्षाकृत पिछड़े इलाके पूर्वांचल को विकास के पंख लग जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के नजदीकी क्षेत्रों में उद्योगों के विकास के साथ शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थान, वाणिज्यिक केंद्र खुलने से विकास के साथ रोजगार की नई राह भी खुलेगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : एक नजर में
लंबाई : 340.824 किमी
सड़क : 120 मीटर चौड़ी
गति : 100 किमी/घंटा, 120 किमी/घंटा की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है।
हवाई पट्टी : सुल्तानपुर में 3.20 किमी लंबा व 34 मीटर चौड़ा एयर स्ट्रिप लड़ाकू विमानों के लिए।
8 स्थानों पर फ्यूल पंप और 4 स्थानों पर सीएनजी स्टेशन।
8 प्रसाधन ब्लॉक और 8 जनसुविधा परिसर।
हर 500 मीटर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का प्रावधान।
4.5 लाख पौधों का रोपण।
लागत का 90.71 प्रतिशत खर्च
परियोजना की कुल लागत (भूमि समेत) : 22497 करोड़
अब तक खर्च : 20408 करोड़ (90.71 प्रतिशत)
अब दिल्ली से गाजीपुर तक सफर एक्सप्रेस-वे पर जानें कहां और किस एक्सप्रेस से करेंगे 833 किमी का सफर
जगह
कहां तक
दूरी
एक्सप्रेस-वे
दिल्ली (निजामुद्दीन)
नोएडा
25 किमी
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
नोएडा
आगरा
165 किमी
यमुना एक्सप्रेस-वे
आगरा
लखनऊ
302 किमी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे
लखनऊ
गाजीपुर
341 किमी
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
आगे भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अलग लिंक रोड से आजमगढ़-वाराणसी से जोड़ा जाएगा।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर जिले को आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा।
बक्सर-गाजीपुर एलिवेटेड रोड पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व नेशनल हाइवे से बिहार के आरा और पटना से सीधे जुड़ेगा।