प्रियंका ने ये भी कहा कि संगठन के लोग जनता की आवाज बनें। गांवों के मुद्दों को सड़क पर जोरदार ढंग से उठाएं। प्रदेश में खासतौर पर किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी के पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत आपकी होगी। जनता को गुमराह करने वाले हारेंगे।
संगठन ही हमारी असली ताकत है। इसे ही हम सब मजबूत बनाएं। आने वाले समय में हम यूपी के साथ ही देश की सत्ता पर काबिज होंगे। इसके लिए आप सब संघर्ष करें। जनता को असलियत भी बताएं।