फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: अपने हाथों से पराठा खिलाने लगीं महिलाएं तो प्रियंका बोलीं- मेरे भाई ने कहा है कम खाया करो, मोटी हो रही हो

Sat, 23 Oct 2021 03:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को बाराबंकी में खेतों में काम कर रहीं महिला किसानों से मुलाकात की और उनके साथ भोजन किया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी को पराठा खिलाती एक महिला किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और यात्रा को रवाना किया। इसके पहले वह रास्ते में तमरसेपुर गांव में धान के खेतों में काम करने वाली महिलाओं के पास गईं और उनसे बातचीत कर उनका हालचाल लिया।

विज्ञापन


इस दौरान जब महिला किसान ने उन्हें अपने हाथों से आलू का पराठा खिलाया तो पहले तो उन्होंने इंकार कर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा, मेरे भाई ने मुझसे कहा है कि कम खाया करो, मोटी हो रही हो। हालांकि, महिला किसान कहां मानने वाली थीं और उन्होंने प्रियंका को पराठा खिला ही दिया। प्रियंका के लिए महिलाओं ने खेत में पैरा डाला और वहीं पर उनसे बातचीत की।



इस बीच एक बुजुर्ग महिला ने उनके कैमरामैन का माइक ले लिया। इस पर प्रियंका ने कहा अब महिलाएं माइक भी संभालेंगी और सत्ता भी संभालेंगी। प्रियंका ने कहा कि मैं महिलाओं से उनकी परिस्थितियों को समझना चाहती थी। ये जानना चाहती थी कि वे अपनी बेटियों की परवरिश कैसे कर रही हैं। वे उन्हें शिक्षित करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


प्रियंका ने महिला किसानों को बताया कि कांग्रेस पार्टी इस बार के यूपी चुनाव में 40 फीसदी उम्मीदवारों को टिकट दे रही है। जिससे कि महिलाएं राजनीति में आएं और आगे बढ़ें।

विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया

इसके बाद, जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख से प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। प्रियंका गांधी ने भीड़ को देखते हुए यहां से चुनावी घोषणा करके लोगों को लुभाने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने वादा किया कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रेजुएट लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी तो इंटर पास लड़कियों को मोबाइल फोन दिया जाएगा।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ की सरकार की तरह उत्तर प्रदेश में भी धान और गेहूं 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। सभी का बिजली बिल हाफ किया जाएगा और किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। गन्ने का मूल्य 400 प्रति क्विंटल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बनाएगी जिससे महिलाएं सशक्त बनेंगी। कांग्रेस पार्टी कोरोना में परेशान हुए परिवारों को 25000 रुपये की आर्थिक सहायता भी करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें