फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ की बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा

Tue, 07 Dec 2021 08:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में मौजूद हैं और लगातार पार्टी के लिए रणनीतियां बना रही हैं। मंगलवार को उन्होंने प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक की।
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित इलेक्शन स्ट्रैटजी कमेटी और चार्जशीट कमेटी के साथ लंबी बैठक की। कांग्रेस के अभियानों को घर-घर पहुंचाने के साथ चुनाव जीतने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। तय हुआ कि गैर कांग्रेसी सरकारों के समय में जनता के साथ हुए विश्वासघात को सामने लाया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने चुनाव के मद्देनजर जनता से जुड़े मुद्दों पर सुझाव रखे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति और उससे संबंधित कार्यक्रमों को ठीक से लागू किया जाए। पार्टी के मुख्य संगठन, सभी विभागों, फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों की भूमिका निर्धारित की गई। उनके लिए लक्ष्य भी दिए गए। इस बैठक में कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, को-ऑर्डिनेटर व पूर्व सांसद राकेश सचान के अलावा बीपी सिंह, संजय कपूर, बृजलाल खाबरी, मोनिंदर सूद बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

चार्जशीट कमेटी की बैठक में यूपी में भाजपा, सपा और बसपा की सरकारों की खामियों को अधिकाधिक जनता के सामने रखने का फैसला हुआ। तय हुआ कि इससे संबंधित प्रचार सामग्री पार्टी की कोर टीम मुहैया कराएगी। जिन लोगों को प्रशिक्षित किया गया है, उनकी मदद से इन खामियों को गांव-मोहल्लों और गलितों तक पहुंचाया जाएगा। इसमें जनता के साथ हुए कथित विश्वासघात का भी पर्दाफाश किया जाएगा। चार्जशीट कमेटी की बैठक में आचार्य प्रमोद कृष्णन, को-ऑर्डिनेटर नदीम जावेद और सदस्यों में प्रवीन सिंह ऐरन, मीम अफजल, प्रदीप माथुर के अलावा सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष भी अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें