फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के बाजारों में सरसों तेल 10 और रिफाइंड 5 रुपये तक सस्ता

विज्ञापन
सरसों के तेल के दाम में गिरावट। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी के बाजार में तीन दिन के भीतर सरसों तेल की खुदरा कीमत में 10 रुपये एवं रिफाइंड में पांच रुपये लीटर की गिरावट आई है।
विज्ञापन

सोमवार को सरसों तेल खुदरा में 178 रुपये एवं रिफाइंड 140 रुपये लीटर पहुंच गया है। डालीगंज के खुदरा कारोबारी अमित गुप्ता ने बताया कि बीते शुक्रवार तक सरसों तेल 188 से 190 रुपये लीटर था।
होल सेल में कीमत घटने से खुदरा में दाम गिरे हैं। इसी प्रकार ब्रांडेड कंपनी का जो रिफाइंड 145 रुपये लीटर था, वह भी शुक्रवार को घट करके 140 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चौक के ऑयल के थोक कारोबारी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि वायदा कारोबार पर अंकुश के कारण सरसों व रिफाइंड की कीमत में गिरावट आयी है।
कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया इस बार सरसों की पैदावार अच्छी हुई है। इससे सरसों तेल की कमी पूरी होने के साथ ही कीमत में कमी होगी। उन्होंने कहा कि 60 दिन के भीतर इसका दाम गिरकर 140 रुपये तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें