फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: सड़क हादसे में घायल पीआरडी जवान की मौत, बाइक से हुई थी टक्कर

Mon, 25 Mar 2024 06:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावां के समीप हुए एक सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत हो गई। ड्यूटी पर जा रहे जवान को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
कमला प्रसाद यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के थाना क्षेत्र मुंशीगंज के भुसियावां पुल के समीप बाइक से ड्यूटी जा रहा पीआरडी जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली मुंशीगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहभान पुर मजरे भुसियावां निवासी कमला प्रसाद यादव (55) पीआरडी जवान थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे गौरीगंज स्थित अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में ड्यूटी करने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में भुसियावां एचएएल रोड स्थित पुल के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग, जश्न का माहौल

ये भी पढ़ें - अवध की होली: उड़ा रंग-गुलाल, लोगों से पटीं सड़कें, देवा शरीफ दरगाह में हिंदू-मुस्लिमों ने संग में मनाया त्योहार


परिजनों व ग्रामीणों की मदद से पीआरडी जवान को गंभीर हालत में मुंशीगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीआरडी जवान हेलमेट लगाए था। घटना की जानकारी होने पर घर में मौजूद मृतक की पत्नी व नातिन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे मृतक के पांचो पुत्रों को दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें