फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट जारी: यूपी के 18 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Tue, 01 Jun 2021 09:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के 18 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन जिलों बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में दो जून को हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर व आसपास के इलाके में गरज-चमक से साथ बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन




वहीं, अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी यूपी में कहीं भी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मानसून को लेकर कुछ कहना अभी मुश्किल है। इस पर जून के दूसरे हफ्ते में ही कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें