फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: पंचायत उप चुनाव 12 जून को, मतगणना 14 को होगी

Tue, 01 Jun 2021 07:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के पंचायत उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उप चुनाव के लिए मतदान 12 जून को होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र  पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर उप चुनाव 12 जून को होगा और मतगणना 14 जून को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उप चुनाव की अधिूसचना जारी कर दी।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक पंचायत उप चुनाव के लिए 6 जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 7 जून तक नाम वापस ले सकेंगे।

12 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 14 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।

प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक दफ्तर में होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें