फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार, तयशुदा समय के भीतर पूरा करने के निर्देश

Wed, 09 Jun 2021 01:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को तयशुदा समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एक्सप्रेस वे लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपातकाल में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए बनाई जा रही हवाई पट्टी का काम पूरा हो चुका है। मुख्य कैरिज-वे में शेष बचे मिट्टी के काम को शीघ्र पूरा करने और सर्विस रोड तय समय-सीमा के भीतर बनाने के लिए कहा गया है।  

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव, गृह व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि आरओबी का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने टॉयलेट ब्लॉक्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने और डिजाइन अप्रूवल के काम को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।  

इस परियोजना का 90 प्रतिशत से ऊपर भौतिक कार्य हो चुका है। वर्तमान में भी कार्य तीव्र गति से चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना पर मिट्टी का 99.80 प्रतिशत, सभी निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का 99 प्रतिशत और फ्लाईओवर का 99 प्रतिशत कार्य हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें