फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर होगा आसान: पूजा स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी राहत, 26 अक्तूबर से होगी शुरुआत

Thu, 14 Oct 2021 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रेलवे  26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, इनमें छपरा-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक (05315) 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक छपरा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:20 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में ट्रेन (05316) 27 अक्तूबर से एक दिसंबर तक दिल्ली जंक्शन से प्रत्येक बुधवार को दोपहर दो बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:20 बजे छपरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक (05195) 31 अक्तूबर से पांच दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात 9:35 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन (05196) एक नवंबर से छह दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को दिल्ली जंक्शन से दोपहर 03:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें